dhan 6444 gold - धान 6444 गोल्ड

 Dhan 6444 gold - धान 6444 गोल्ड

धान की खेती भारत में बड़े पैमाने पर की जाती है लेकिन जो किसान भाई इसकी खेती करते है उनके मन में एक ही बात रहती है की हम कोन सी वैरायटी का चुनाव करे ताकि हमे ज्यादा उत्पादन मिल सके। 
तो आज हम आपको इस लेख में धान 6444 गोल्ड के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। तो हम आपको।


Dhaan 6444 gold के बारे निम्न बिंदुओ पर जानकारी देगे। 


  1. धान 6444 गोल्ड कैसी होती है
  2. धान 6444 धान का रेट क्या है
  3. धान 6444 गोल्ड को किन राज्यों में लगा सकते हैं 
  4. धान 6444 गोल्ड की नर्सरी कब डाले
  5. धान 6444 गोल्ड की रोपाई का सही तरीका
  6. धान 6444 गोल्ड में उर्वरक प्रबन्धन
  7. धान 6444 गोल्ड में रोगों का अटैक
  8. धान 6444 गोल्ड कितने दिन की वैरायटी है
  9. धान 6444 गोल्ड का उत्पादन
  10. निष्कर्ष धान 6444 गोल्ड का बारे में

तो आइए अब हम धान  6444 के बारे में विस्तार से जानते है

1. धान 6444 गोल्ड कैसी होती है


दोस्तो धान की यह वैरायटी भारत में काफी ज्यादा लगाई जाती है। यह बयार कंपनी की बहुत अच्छी वैरायटी है। और यह भारत की टॉप वैरायटी में से एक है, यदि आप के यहां पर पानी की पर्याप्त मात्रा में है तो आप धान 6444 गोल्ड को लगा सकते हैं।


2. धान 6444 धान का रेट क्या है


जो हमारे किसान भाई धान की खेती करते है उनको पता होगा कि धान 6444 गोल्ड कितने price पर मिलती है। लेकिन जिन किसान भाइयों को नही पता है , तो हम बता दे की आपको dhaan 6444 gold प्रति kg 280 से 290 रूपए के हिसाब से बाजार में मिलती है। यह price आपके एरिया के हिसाब से 10 या 20 रूपए काम या ज्यादा हो सकता है। 



3. धान 6444 गोल्ड को किन राज्यों में लगा सकते हैं 


अगर हम बात करे की आप धान 6444 गोल्ड को की राज्यों में लगा सकते हैं तो प्रमुख राज्य जैसे, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब , हरियाणा आदि राज्यों में सफलता पूर्वक इसकी खेती कर सकते हैं। दोस्त वैसे आप जहा पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था है वहा आप आसानी से धान 6444 गोल्ड की खेती कर सकते है  


4. धान 6444 गोल्ड की नर्सरी कब डाले


दोस्तो जो हमारी  धान 6444 गोल्ड है यह लेट वैरायटी है इस लिए आप किसकी नर्सरी जून के प्रथम सप्ताह में डाल देनी चाहिए। कहा जाए तो 5 जून से 15 जून तक। 



5. धान 6444 गोल्ड की रोपाई का सही तरीका


दोस्तो जब आप धान 6444 गोल्ड की रोपाई करते है तो आपको कुछ बातो का ध्यान रखना जरूरी होता है। जैसे धान को रोपाई एक निश्चित दूरी पर करे , जिससे धान के पौधे में हवा का आदान प्रदान हो सके जिससे हमारी धान में रोगों का अटैक काम हो। आप 10 से 12 सेंटी मीटर तक दूरी रखा सकते है। 


6. धान 6444 गोल्ड में उर्वरक प्रबन्ध 


धान 6444 गोल्ड में उर्वरक प्रबन्धन सही तरीका से करना आवश्यक है। क्योंकि यह वैरायटी 135 से 140 दिन की होती है। आप के यह मिट्टी का हिसाब से उर्वरक का प्रयोग करना चाहिए। जिन इलाकों में मिट्टी अधिक उपजाऊ है वहा उर्वरक का काम प्रयोग करना चाहिए। आम तौर पर प्रति एकड़ से हिसाब से 50kg डीएपी, 25kg पोटाश , 70kg यूरिया खाद का प्रयोग करना चाहिए। 


7. धान 6444 गोल्ड में रोगों का अटैक 


धान 6444 गोल्ड में रोगों का अटैक बहुत काम होता है क्योंकि इस वैरायटी को रोगों के प्रति सहनशील बनाया गया है। Dhaan 6444 gold सभी रोग जैसे ,जड़ गलन, जड़ सड़न , blb, हल्दी , कांडो आदि रोगों के प्रति सहनशील होती हैं। 


8. धान 6444 गोल्ड कितने दिन की वैरायटी है


धान 6444 गोल्ड लेट वैरायटी है यह वैरायटी 130 से 140 दिन में पककर तैयार होती है। आपको यह के जलवायु के हिसाब से 5 से 10 दिन आगे या पीछे हो सकती है।



9. धान 6444 गोल्ड का उत्पादन


दोस्तो यदि बात करे की धान 6444 गोल्ड का उत्पादन कितना आता है तो प्रति एकड़ के हिसाब  से  28 से 32 कुंतल तक मिल सकता है। प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 75 से 60 कुंतल तक। यह उत्पादन आपकी मिट्टी या आपकी मेहनत में ऊपर निर्भर करती है। पर लगभग इतना उत्पादन निकल आता है। 




FQA- यह भी पढ़े


धान को सबसे ज्यादा उत्पादन देने वाली वैरायटी
धान 6444 गोल्ड का उत्पादन कितना है
धान 6444 गोल्ड कितने दिन की धान है
धान की सबसे अच्छी वैरायटी
6444 धान का रेट 2023
सबसे अच्छा हाइब्रिड धान कौन सा है?
हाइब्रिड धान की किस्म 6444 price
हाइब्रिड धान की किस्म 6444 गोल्ड
dhan 6444 price
arize 6444 gold price in india
Arize 6444 Gold price 3kg
उपरोक्त आप के द्वारा पूछे गए सवाल का जब इस पूरे आर्टिकल में दिया गया है , आप अच्छी तरह से आर्टिकल को पढ़े ,और अपना जवाब निकल सकते है। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फूलगोभी की खेती - phool gobhi ki kheti

मिर्च की खेती कब और कैसे करें - Mirch ki kheti